टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
कटनी में निगम आयुक्त की निरीक्षण यात्रा, लेकिन चांडक चौक पुल की दुकानें नजरअंदाज
निगम आयुक्त की जनसुनवाई, लेकिन चांडक चौक पुल की दुकानों पर नहीं पड़ी नजर

*निगम आयुक्त की जनसुनवाई, लेकिन चांडक चौक पुल की दुकानों पर नहीं पड़ी नजर*
कटनी शहर की निगम आयुक्त तपस्या परिहर ने कल कटनी बस स्टैंड में जनसुनवाई की, लेकिन इस दौरान उनकी नजर चांडक चौक पुल की सुरक्षा दिवाल तोड़कर बनाई गई दुकानों पर नहीं पड़ी, जो कि बेहद चौंकाने वाला है। शहर की जागरूक मीडिया लगातार इस मुद्दे को लेकर निगम आयुक्त और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षण कर रहा है, लेकिन निगमायुक्त का ध्यान इस ओर नहीं गया है।

निगम आयुक्त ने बस स्टैंड, मुक्तिधाम परिसर एवं शिवाजी कॉलोनी का औचक निरीक्षण किया और गैस आधारित शवदाह गृह पुनः चालू कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जोन कार्यालय बस स्टैंड में आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।




