टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

कटनी-रीठी मार्ग पर सड़क दुर्घटना, पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

दुर्घटना रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश

कटनी-रीठी मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना का पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

दिनांक 25.02.2026 को बुधवार दोपहर कटनी-रीठी मुख्य मार्ग पर ग्राम देवडोंगरा स्थित पांडे वेयरहाउस के सामने के दो वाहनों के बीच आमने- सामने टक्कर हो गई थी। घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना कुठला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्थानीय नागरिकों की सहायता से दोनों घायलों को शीघ्र उपचार हेतु जिला चिकित्सालय कटनी पहुंचाया गया।

आज दिनांक 26.02.2026 को अभिनय विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुर्घटना के संभावित कारणों, यातायात व्यवस्था, सड़क की स्थिति एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी कुठला को निम्न आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

▫️दोनों वाहनों की यांत्रिक स्थिति (मैकेनिकल निरीक्षण) की जांच

▫️संबंधित चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही

▫️मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु ठोस कदम

▫️दुर्घटना संभावित स्थलों का चिन्हांकन कर आवश्यक सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित करना

साथ ही हाइवे पर नियमित एवं सघन पेट्रोलिंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ओवरटेकिंग में विशेष सावधानी बरतें एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाना न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य नागरिकों के लिए भी घातक सिद्ध हो सकता है।

जिला पुलिस कटनी द्वारा सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना रोकथाम के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!