टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

मां बिरासनी देवी कचनारी में अजाक्स संघ की महत्वपूर्ण बैठक

अजाक्स संघ की तहसील कार्यकारिणी का गठन, हर माह की बैठक का निर्णय

मध्य प्रदेश अजाक्स संघ जिला शाखा कटनी के जिला महासचिव पूर्णेश उइके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज दिनांक 08 फरवरी को संघ की ढीमरखेड़ा ब्लॉक तहसील की बैठक मां बिरासनी देवी कचनारी (पाली) में श्री सोहन लाल चौधरी प्रांतीय संयुक्त सचिव के मुख्य अतिथि एवं श्री अरविंद सिंह धुर्वे जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया समस्त पदाधिकारी को मनोनीत कर पद की शपथ दिलाई गई।

बैठक में हर माह के तीसरे रविवार को संघ की बैठक किया जाएगा अन्य कर्मचारी हितैषी मुद्दों पर चर्चा हुई उक्त बैठक में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य सुग्रीम सिंह सहनाम सिंह रमेश प्रसाद रावते जगत सिंह सत्यनारायण दहिया सुशील चौधरी गुमान सिंह बरकड़े राकेश सिंह भीवराम चौधरी लल्लू लाल संतोष सिंह मनोज सिंह गोपाल सिंह संतोष कोल वचन सिंह जयपाल सिंह राजकुमार कुशराम रामविलास परस्ते हनुमत सिंह राजकुमार टेमरे अनुसुइया परस्ते नरबधिया धुर्वे दशरथ सिंह पोर्ते जयंत सिंह उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!