मासूम की मौत, विधायक की चुप्पी: मुआवजा नहीं, सिर्फ शोक
स्कूल में दर्दनाक हादसा, प्रशासनिक सिस्टम की जर्जरता उजागर

विकास के बड़े बड़े दावों के खुली पोल, मीडिया खबरों की अनदेखी बनी हादसे की वजह
😔 *लापरवाही की दीवार ने छीन ली मासूम की जिंदगी, स्कूल परिसर में हादसा
कटनी. कैमोर थाना क्षेत्र के तिलक चौक के समीप बम्हनगवां शासकीय प्राथमिक शाला में हुई दर्दनाक घटना ने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर दिया है। जर्जर बाउंड्री वॉल गिरने से 10 वर्षीय छात्र राजकुमार बर्मन की मौत हो गई। प्रशासनिक सिस्टम की जर्जरता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
*क्या था मामला?*
– स्कूल परिसर में शौचालय के पास स्थित जर्जर बाउंड्री वॉल अचानक गिर गई।
– घायल विद्यार्थी को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं भेज पाया प्रशासन।
– मृतक छात्र के पिता का डेढ़ वर्ष पूर्व टीबी से निधन हो चुका था।
– मां लोगों के घरों में काम कर बेटे का पालन-पोषण कर रही थी।
*आक्रोश और सवाल*
– नागरिकों में भारी आक्रोश, स्कूल भवन की सुरक्षा और जिम्मेदारों की जवाबदेही को लेकर सवाल।
– पुरानी जर्जर बाऊण्ड्री वॉल की रक्षा करती रही मदहोश व्यवस्था।
– एंबुलेंस की रूहें कहां भटकती हैं, जो गरीब लाचार की पुकार पर कभी समय पर नहीं पहुंचती।
*क्या होगा आगे?*
– पीड़ित मां को सरकार ने अभी तक मुआवजा नहीं दिया।
– स्थानीय विधायक संजय पाठक ने भी कोई पहल नहीं की।
– सवाल है कि क्या प्रशासन अपनी कुंभ करनी नींद से जागेगा?




