महाशिवरात्रि पर कन्हवारा में भक्ति का महासागर, पुलिस ने बनाए रखी व्यवस्था
कन्हवारा में महाशिवरात्रि का पर्व, कुठला पुलिस के कड़े इंतजाम

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कन्हवारा में धूमधाम से मनाया गया उत्सव, कुठला पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान
कटनी जिले के ग्राम कन्हवारा स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का अनुष्ठान भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कथावाचक श्री कृष्ण कुमार शास्त्री शिव धाम कन्हवारा द्वारा श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया जाएगा।

महाशिवरात्रि पर्व पर ग्राम कन्हवारा में हजारों की तादाद में दर्शनार्थी पहुँचे, जहाँ लोगों ने भोले बाबा का दर्शन कर अपनी मनोकामनाएँ मांगी।

इस दौरान महाशिवरात्रि से पंद्रह दिवसीय मेले का आयोजन भी होता है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुँचते हैं और मेले का लुत्फ उठाते हैं।
आज महाशिवरात्रि के अवसर पर भोले बाबा की विशाल बारात बड़े ही धूम धाम के साथ निकली, जिसमें जीवंत झांकी प्रमुख आकर्षण का विषय रहा। इस दौरान डीजे की धुन पर भक्तों ने जमकर नाच गाना किया।
मेले में सुरक्षा व्यवस्था का मोर्चा संभाले कुठला थाना प्रभारी श्री राजेंद्र मिश्र अपने दल बल के साथ मंदिर में भक्तजनों को निर्बाध सहायता की, जिसकी स्थानीय निवासियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है। शिव मंदिर के प्रमुख पुजारी श्री रवि चौरहा राम दरबार मंदिर के मुख्य पुजारी श्री महेश दत्त चौबे, जनपद सदस्य प्रतिनिधी नटराज विश्वकर्मा, सरपंच रतन लाल, सचिव नरेश पटेल, पटवारी अनुज दाहिया,सहायक सचिव सुनील दाहिया, पंच गोरे लाल, युवा नेता जित्तू, रामेश्वर, छोटा, लाला, विक्रम, जियालाल, अंगद, सुत्ता बाबा, लोचन बाबा, सहित प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।




