टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

निडर आवाज की खबर के बाद विधायक की तेजी, पीड़ित परिवार को मिली मदद

मासूम की मौत पर विधायक की संवेदनशीलता, 25 हजार की सहायता दी

शोकाकुल परिवार को विधायक ने दिया भरोसा, कैमोर में जर्जर शौचालय की दीवार ढहने से हुआ था हादसा

 

कटनी. कैमोर के बम्हनगवां स्थित शासकीय विद्यालय में जर्जर शौचालय की दीवार ढहने से मासूम राजकुमार वर्मन की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने एसडीएम एवं बीएमओ के माध्यम से 10 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि तुरंत भिजवाई तथा स्वयं की ओर से 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी परिवार तक पहुंचाई। यह कार्रवाई निडर आवाज न्यूज की खबर प्रकाशित होने के बाद हुई, जिसमें पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग विधायक सहित प्रशासन से की गई थी ।

निडर आवाज की खबर का असर यह हुआ कि प्रशासन ने तत्परता से पीड़ित की आर्थिक सहायता पहुंचाई। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद इस अपूरणीय क्षति की भरपाई नहीं कर सकती, फिर भी शासन-प्रशासन की ओर से जो भी सहायता संभव होगी, वह सुनिश्चित की जाएगी।

क्या आप जानना चाहते हैं कि निडर आवाज न्यूज की खबरों का और क्या प्रभाव हुआ है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!