टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

निगम के चक्रवृद्धि ब्याज के खिलाफ इंद्र मिश्रा की मुहिम, नगर निगम पर लगाया मनमानी का आरोप

इंद्र मिश्रा ने निगम की चक्रवृद्धि ब्याज पर फिर उठाई आवाज

नगर निगम कटनी पर अवैधानिक वसूली का आरोप

 

कटनी के समाज सेवी इंद्र मिश्रा ने महापौर महोदया को पत्र लिखकर नगर निगम कटनी द्वारा जल कर पर अवैधानिक रूप से लगाए जा रहे चक्रवृद्धि ब्याज एवं अधिरोपित अतिरिक्त राशि (दंडात्मक टैक्स) को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मांग की है। नागरिकों का आरोप है कि यह वसूली पूर्णतः अवैधानिक, असंवैधानिक, मनमानी एवं जनविरोधी है।

 

नागरिकों ने मांग की है कि नगर निगम कटनी द्वारा जल कर पर लगाए जा रहे चक्रवृद्धि ब्याज को तत्काल प्रभाव से पूर्णतः समाप्त किया जाए और केवल मूल जल कर राशि अथवा नियमों में वर्णित साधारण ब्याज ही वसूल किया जाए।

इसके अलावा, पूर्व में नागरिकों से वसूले गए अवैधानिक चक्रवृद्धि ब्याज की राशि को समायोजित/वापस किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!