टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

पानी के लिए तरसते लोग, पंप चालक की धमकी

पुरैनी में पंप चालक की मनमानी, स्थानीय जनों में आक्रोश

कटनी के पुरैनी में पंप चालक की मनमानी, स्थानीय जनों में आक्रोश

 

कटनी नगर निगम अंतर्गत पुरैनी में पंप चालक की मनमानी चरम पर है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पंप चालक दीपक समय पर वार्डवासियों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं करता है और विरोध करने पर धमकाता है।

सूत्रों के अनुसार, पंप चालक पानी सप्लाई के एवज में स्थानीय जनों से धन की उपेक्षा भी करता है। स्थानीय जनों का कहना है कि बिना किसी बड़े अधिकारी या नेता के संरक्षण के पंप चालक इतनी मनमानी नहीं कर सकता है।

 

लोकल जनों ने निगम प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराने मीडिया का सहारा लिया है और कार्यवाही की मांग की है। लोगों का कहना है कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए और पंप चालक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

 

फिलहाल, पंप चालक दीपक की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उनका फोन नंबर तलाशने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!