टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

आखिर क्यों छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़, कौन देगा इन्हें न्याय

Hons छात्रों के भविष्य पर संकट, छात्रों ने RDVV कुलसचिव को भेजा ज्ञापन लगाए गंभीर आरोप

कटनी Hons के छात्रों को नहीं मिल रही डिग्री,  ऑटोनॉमस कालेज का मामला 

 

कटनी/जबलपुर – रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर द्वारा Hons के छात्रों को डिग्री नहीं देने का मामला सामने आया है। छात्रों का आरोप है कि उन्होंने सत्र 2021-22 में Hons में प्रवेश लिया था और विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षाएं आयोजित की गईं, परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया, लेकिन अब विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें Hons की डिग्री नहीं दी जा रही है।

छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय ने उन्हें पहले Hons की अंकसूची प्रदान की थी, लेकिन अब महाविद्यालय को निर्देश दिया गया है कि छात्र/छात्राओं से  Hons की अंकसूची जमा करवाकर Plain की अंकसूची प्रदान करें। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें गलत जानकारी दी जा रही है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

छात्रों ने विश्वविद्यालय से मांग की है कि उन्हें Hons की वैध उपाधि प्रदान की जाए, जो समस्त शासकीय एवं निजी क्षेत्र में लागू हो। हालांकि इस मामले में कटनी आर्ट्स एण्ड कॉमर्स कॉलेज के प्राचार्य ने भी विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर छात्रों की मांग का समर्थन किया है।

सरकार के तरफ से छात्र हित में अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। जिससे छात्रों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

जिस NEP 2020 नीति का हवाला देकर छात्रों को ठगने का कार्य किया जा रहा है दरअसल उस में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है । वहीं इस पर विशेषज्ञों का कहना है कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में NEP 2020 के तहत पाठ्यक्रमों के केवल ढांचे में बदलाव आया है, लेकिन Honours को पूरी तरह समाप्त करके उसकी जगह केवल Plain देने का कोई आदेश नहीं है। विश्वविद्यालय अब भी Honours और Plain दोनों प्रकार के पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!