बीच बस्ती में ज्वलनशील पदार्थ(गैस)का अवैध भंडारण, हादसे का खतरा
कन्हवारा अवैध गैस गोदाम पर कार्रवाई की मांग, ग्रामीणों में आक्रोश

कन्हवारा में अवैध गैस सिलेंडर बिक्री, ग्रामीणों की जान को खतरा
कटनी के कन्हवारा में अवैध गैस सिलेंडर बिक्री का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत कन्हवारा में लाइसेंसी एचपी गैस की एजेंसी होने के बावजूद कटनी के व्यापारी गांव में अवैध रूप से सिलेंडर बिकवा रहे हैं। इससे ग्रामीणों की जान को खतरा है और उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कटनी के बरही रोड मझगवा का लाइसेंस एचपी गैस एजेंसी जो कि अवैध रूप से शहर की दुबे कॉलोनी में संचालित है के संचालक द्वारा कन्हवारा में अवैध रूप से सिलेंडर सप्लाई कर उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में ऊंचे दामों में बिकवाने का कार्य किया जा रहा है। इससे न केवल ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि उनकी जान भी खतरे में है।
शासन प्रशासन को इस गंभीर मामले में तत्काल कठोर कार्यवाही करना चाहिए ताकि ग्रामीणों की जान माल की हिफाजत हो सके। अवैध गैस सिलेंडर बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।




