टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

चड्ढा ऑटोनॉमस कॉलेज में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, आखिर क्यों नहीं हो रही कार्यवाही?

कटनी में फायर सेफ्टी की जांच में मिली खामियां, कॉलेज प्रबंधन पर सवाल

चड्ढा ऑटोनॉमस कॉलेज में फीस घोटाला: एनएसयूआई की चेतावनी का नहीं असर, आखिर क्यों नहीं हो रही कार्यवाही?

 

कटनी के चड्ढा ऑटोनॉमस कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स की फीस लेने के बावजूद छात्रों को बीकॉम प्लेन की डिग्री देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एनएसयूआई ने भी चेतावनी दी है कि अगर छात्रों की मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन किया जाएगा । वैसे भी इस मामले से जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने आप को पूर्व से ही पृथक रखा हुआ है ?

नगर निगम और शिक्षा विभाग की अनदेखी

खबर प्रकाशित होने के बावजूद नगर निगम और उच्च शिक्षा विभाग कोई कार्यवाही करने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। यह मामला सिर्फ एक कॉलेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे घोटालों का एक उदाहरण है ।

फायर सेफ्टी की जांच में भी मिली खामियां

कटनी नगरपालिक निगम के कार्यालय से जारी एक पत्र में खुलासा हुआ है कि चड्ढा ऑटोनॉमस कॉलेज में फायर सेफ्टी के इंतजामों की जानकारी मांगे जाने पर अधूरी और अस्पष्ट जानकारी दी गई है। पत्र में भवन अनुज्ञा कमांक, निर्माण वर्ष, जावक क्रमांक, जावक तिथि आदि विवरण नहीं दिए गए हैं ।

 

अब क्या होगा आगे ?

एनएसयूआई ने चेतावनी दी थी कि अगर प्रबंधन ने छात्रों की समस्याओं और मांगों की अनदेखी जारी रखी, तो एनएसयूआई आंदोलन करेगी। क्या छात्रों की मांगों को मानने के लिए तैयार है प्रबंधन? हा एनएसयूआई संगठन ने आगे की रणनीति पर चुप्पी जरूर साधी हुई है !

खैर अब देखने लायक ये होगा कि क्या चड्ढा ऑटोनॉमस कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी फायर सेफ्टी की जांच की जाएगी? या यू ही प्रशासन चुप्पी साधे रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!