क्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

एनएसयूआई की चेतावनी बेअसर, छात्रों को नहीं मिला न्याय: चड्ढा कॉलेज का मामला

प्रशासनिक चुप्पी पर भी सवाल, छात्रों का भविष्य दांव पर

कटनी के चड्ढा ऑटोनॉमस कॉलेज में शैक्षणिक धोखाधड़ी का मामला उजागर होने के बावजूद कार्यवाही क्यों नहीं ? 

 

कटनी के चड्ढा ऑटोनॉमस कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स के नाम पर अधिक फीस लेकर प्लेन डिग्री (सामान्य बीकॉम) देने का मामला सामने आया है। यह शैक्षणिक धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला है, जिसमें छात्रों का भविष्य और मेहनत दोनों दांव पर लगे हुए हैं।

एनएसयूआई संगठन ने इस मामले को उठाते हुए कॉलेज प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा था और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की थी। लेकिन इस गंभीर मुद्दे को अभी तक ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। जिले का प्रशासन भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए है, और जनप्रतिनिधि भी इस संस्थान के विरुद्ध कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं ।

अब पीड़ित छात्र ही इस मामले को उपभोक्ता अदालत या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) में शिकायत दर्ज कराकर फीस वापस कराने या सही डिग्री मांगने की कार्रवाई करा सकते है। कॉलेज ने ऑनर्स के लिए ज्यादा फीस वसूली है, जो नियमों के खिलाफ है। प्लेन डिग्री ( General) मिलने से छात्रों के करियर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

क्या आपको लगता है कि इस मामले में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए? क्या छात्रों को फीस वापस मिलनी चाहिए?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!