गांजा माफिया का हाईटेक तरीका, 80 मोबाइल सिम और कई खातों के जरिए पेमेंट
पटेरा के देवडोंगरा में बैठकर राजेश साहू चला रहा गांजा तस्करी का नेटवर्क

पटेरा के देवडोंगरा में गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क, पुलिस की पकड़ से दूर है सरगना
दमोह जिले में एक बड़ा गांजा माफिया सक्रिय है, जो ओडिशा से गांजा लाकर मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता है। इस माफिया का नेटवर्क कटनी, जबलपुर, दमोह, सतना, उमरिया , जबलपुर और अन्य पड़ोसी जिलों में फैला हुआ है। पटेरा थाना क्षेत्र देवडोंगरा से राजेश साहू माफिया के गुर्गे गांजा सप्लाई के लिए उड़ीसा से लाए गांजे को प्रदेश के भिन्न भिन्न जिलों में भिजवाता है। देखें वीडियो…
सूत्रों की मानें तो माफिया लगभग 80 मोबाइल सिम का इस्तेमाल करता है और ग्राहकों से विभिन्न खातों में पेमेंट मंगवाता है। ग्राहकों को घर बैठे 22000 हजार रुपए किलो से 25000 हजार किलो तक डिलेवरी भिजवाई जाती है। माफिया का लिंक इतना तगड़ा है कि दशकों से भी ज्यादा समय से गांजा तस्करी का खेल खेला जा रहा है, परंतु स्थानीय थाना पुलिस से लेकर जिले स्तर पर बैठी जांच एजेंसिया इसकी पहुंच से दूर हैं। इस मामले को पूर्व में भी दमोह पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया था किंतु उनका मोबाइल अटेंड नहीं हो सका।
खैर अब देखने लायक होगा कि कि दमोह पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करेगी? क्या यूं ही ये सरगना निर्भय हो अपना सिंडिकेट चलाता रहेगा?




