टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सीईओ का औचक निरीक्षण

ढीमरखेड़ा में पेयजल व्यवस्था की जांच, सीईओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश

पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन एवं सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ श्री कोरी ने ग्राम पंचायतों का किया औचक निरीक्षण*

 

कटनी (1 मार्च)- ग्रीष्म काल में नागरिकों को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी ने ग्राम पंचायत हरदी, घुघरी और महनेर ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण कर जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं का जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने नागरिकों की समस्याओं का तत्परता पूर्वक निराकरण कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

गत दिवस जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ श्री कोरी ने सुदृढ़ पेयजल व्यवस्था और सुचारू संचालन हेतु डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को जाना। श्री कोरी ने समस्याओं के निराकरण हेतु तत्परता पूर्वक संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। गौर तलब है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं को पूर्ण कर उक्त ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किए जाने हेतु प्रस्तावित किया गया है।

जनपद पंचायत के सीईओ ने सभी घरों नल कनेक्शन, पाइपलाइन से जल सप्लाई के साथ अन्य अधूरे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!