मध्य प्रदेशराजनीति

जल संरक्षण के लिए श्रमदान, चाका में जल गंगा संवर्धन अभियान का आयोजन

जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लिया भाग

*जल गंगा संवर्धन अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम चाका में सफलतापूर्वक सम्पन्न*

 

कटनी – जल गंगा संवर्धन अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम चाका ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम के अंदर वाले तालाब में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल,जिला कलेक्टर आशीष तिवारी, जिला सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, जनपद सीईओ, एसडीएम, जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता रमेश मेहरा, जनपद उपाध्यक्ष जगदीश, जिला अध्यक्ष भाजपा दीपक सोनी टंडन, जिला उपाध्यक्ष रम्मू साहू, महामंत्री सुनील उपाध्याय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम रतन पायल, संदीप दुबे, मंडल अध्यक्ष श्री राम पटेल, सरपंच वाजिद भाई, वरिष्ठ पंच महेश दत्त चौबे और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की गई और तालाब के सौंदर्यीकरण और संरक्षण के लिए श्रमदान किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों से जल संसाधनों की रक्षा करने की अपील की।

कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर किया गया था। उन्होंने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!