क्राइममध्य प्रदेश

कन्हवारा में मारपीट की घटना: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

फोर व्हीलर में आए लोगों ने की आधी रात में मारपीट,

घटना उपरांत ग्रामीणों में दहशत, कर रहे रतजगा 

 

कटनी के ग्राम कन्हवारा में आदिवासियों के साथ हुई मारपीट की घटना ने गाँव में आक्रोश और भय का माहौल बना दिया है। और अब ग्रामीण डर के कारण रात में जागरण कर रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि कल अर्ध रात्रि में दो फोर व्हीलर में आए लोगों ने तीन लोगों पर हमला कर मारपीट की, जिसमें भाजपा नेता समेत अन्य लोग शामिल हैं। गर्भवती महिला को धक्का देने के भी गंभीर आरोप लगे हैं। जिससे कि मामला और भी पेंचिदा हो गया है।

 

पीड़ित सुखदेव प्रसाद कोल, गोरे कोल, गुड्डा दाहिया ने बताया कि हमलावरों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं। हमलावरों ने महिलाओं और पुरुषों को बेरहमी से पीटा, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है ।

 

ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में चल रहे अवैध उत्खनन को रोकने के लिए उन्होंने इसकी शिकायत वन विभाग को दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद हमलावरों ने उनके घर पर हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!