कटनी जेल में इंसानियत की मिसाल: मुस्लिम त्योहार कमेटी ने कैदियों संग मनाया रोज़ा इफ्तार
भाईचारे का संदेश: कटनी जेल में मुस्लिम त्योहार कमेटी का रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम

🕌 इंसानियत और भाईचारे की मिसाल:
संवाददाता बालकिशन नामदेव
कटनी जिला जेल में रोज़ा इफ्तार का आयोजन, मुस्लिम त्योहार कमेटी ने कैदियों संग बांटी खुशियां
पवित्र माह रमज़ान शरीफ की रूहानियत और भाईचारे का संदेश देते हुए कटनी में ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी की ओर से जिला जेल परिसर में विशेष रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कमेटी द्वारा इस नेक पहल को जारी रखते हुए रोज़ेदारों के साथ मिलकर इफ्तार कराया गया, जिसमें इंसानियत, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली।
इस्लाम धर्म में पाक महीने रमज़ान का विशेष महत्व माना जाता है। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग रोज़ा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद कर पुण्य अर्जित करते हैं। इसी भावना के साथ जिला जेल में कैदियों और मौजूद लोगों के साथ मिलकर इफ्तार कराया गया, जिससे माहौल पूरी तरह रूहानी और भाईचारे से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में दावत-ए-इस्लामी हिंद के डिस्ट्रिक्ट निगरान मोहम्मद जहीर विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के जिला अध्यक्ष अजरुद्दीन उर्फ अज्जू भाई के नेतृत्व में यह आयोजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी, समसु भाई, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद जहीर, मोहम्मद अदनान, कलीम रजा, नसूरुद्दीन, रऊफ हुसैन भाई, समसुद्दीन भाई सहित कटनी और आसपास के जिलों से आए अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इफ्तार के दौरान सभी ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। आयोजन में शामिल लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करते हैं तथा इंसानियत का असली संदेश देते हैं।
✨ जेल परिसर में हुआ यह रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम सामाजिक एकता और धार्मिक सौहार्द का प्रतीक बन गया।




