टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कटनी के बड़वारा में मौत का तांडव: कार-बाइक की भीषण भिड़ंत में 4 की दर्दनाक मौत

सड़क हादसा: कार-बाइक की भिड़ंत में चार की मौत

कटनी में मौत का तांडव:

संवाददाता बालकिशन नामदेव

कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, एक ही बाइक पर सवार चार लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

कटनी। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

जानकारी के अनुसार एक ही बाइक पर चार लोग सवार होकर कटनी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रेलवे पुलिया के पास सामने से उमरिया की दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चारों बाइक सवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान रामकिशोर सिंह, रामदास सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रभान सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी किसी काम से कटनी आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना प्रभारी के.के. पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!