कटनी में एपस्टीन फाइल का विरोध, केंद्रीय मंत्री पर कार्रवाई की मांग
महिला कांग्रेस ने की केंद्रीय मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

कटनी महिला कांग्रेस ने की केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफा की मांग
कटनी. मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अलका लांबा जी एवं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रीना बोरासी जी के निर्देशानुसार आज कटनी महिला कांग्रेस की शहर जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में एपस्टीन फाइल में भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम उजागर होने पर महिला कांग्रेस द्वारा कटनी कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपा गया, ज्ञापन में कहा गया की ऐपस्टीन फाइलों में लाखों दस्तावेजों वीडियो छवियों और ईमेल का आँशिक रूप से संग्रह जारी किया गया है जिसमें अमेरिकी फाइनेंसर और दोषी बाल यौन शोषक एवं अपराधी जैफ्री एपस्टिन की गतिविधियों का विवरण दिया गया है जिसमें सार्वजनिक हस्तियों के साथ-साथ तात्कालिक सत्ता में पदासीन राजनेताओं के नाम भी शामिल है इसी क्रम में वर्तमान में भाजपा सरकार में पदासीन केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम भी शामिल है जो न केवल भारत देश की छवि को धूमिल करता है बल्कि देश की जनता के मन में असुरक्षा की भावना भी पैदा करता है इस तरीके से घृणित अपराधों में एक सम्माननीय पद में बैठे मंत्री का नाम आना बेहद दुखद और चिंताजनक है एपस्टिन फाइल में न केवल नाबालिक बच्चों के साथ यौन शोषण के मामले हैं बल्कि उन्हें क्रूरता की हद तक प्रताड़ित करने और उनके मांस खाने तक का जिक्र भी किया गया है, भारतीय समाज में इस तरीके के क्रूर कृत्यों में शामिल व्यक्तियों का सत्ता के महत्वपूर्ण पदों पर बैठना बेहद दुखद है सरकार में बैठे मंत्रियों और सत्ताधारियों को जनता रक्षक के रूप में चुनती है और जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो ऐसी स्थिति में ऐसे भक्षको को तत्कालीन सजा देना और उन्हें पदों से हटाना सरकार का प्रथम कर्तव्य होता है, लेकिन भाजपा सरकार इस मुद्दे पर मौन धारण किए हुए बैठी है।
भारतीय समाज में इस तरीके से क्रूर कृत्यों में शामिल व्यक्तियों का सत्ता के महत्वपूर्ण पदों में बैठना बेहद दुखद और चिंताजनक है जिसका कटनी महिला पुरजोर विरोध करती है और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को बर्खास्त करने के साथ-साथ उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, मंजू निषाद,आदिता वर्मा, शोभा मंगलानी, गीता निषाद, सुमन रजक, मंजू रजक, पूजा समुद्रे , मुमताज बानो, कल्पना पाठक, लता खरे, राकेश जैन , राजा जगवानी, जितेंद्र गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा, शशि शेखर भारद्वाज, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, मंगल सिंह,मनोज वर्मा,शशांक वर्मा, राजेश जाटव, अभिषेक शिवहरे, अहमद कुरेशी,अभय सिंह,हर्ष सेन, रमेश अहिरवार,अभय शर्मा,सुरेंद्र मिश्रा,विनोद अहिरवार, ओम प्रकाश प्रजापति,आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।।




