क्राइममध्य प्रदेश

नाबालिग के साथ गलत काम, आरोपी गिरफ्तार, कुठला पुलिस की तेज कार्रवाई

कटनी में पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी जेल में

💥 *नाबालिग के साथ गलत काम करने वाले आरोपी को चन्द घण्टो मे कुठला पुलिस ने भेजा जेल* 💥

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन यापन का वातावरण बनाएँ रखने एवं महिलाओं के प्रति सुरक्षा एवं महिला अपराधों में रोकथाम हेतु कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में दिनांक 13/03/2026 को कुठला पुलिस ने नाबालिग के साथ गलत काम (बलात्कार) करने वाले आरोपी को कुठला पुलिस द्वारा चन्द घण्टो में ही गिरफ्तार कर लिया है ।

ज्ञातव्य हो कि दिनांक 12/03/2026 की देर रात्रि में थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12/03/2026 की रात्रि लगभग 8 बजे नाबालिग बालिका घर से बाहर गई थी। कुछ समय बाद बालिका के घर वापस न आने पर परिजनों द्वारा उसकी तलाश की गई। खोजबीन के दौरान बालिका गांव एक सूने मकान में मिली जहाँ एक अधेड़ व्यक्ति उसके साथ जबरन गलत कार्य करते रंगे हाथों पाया गया । घटना की जानकारी मिलने पर परिजन बालिका को लेकर थाना पहुंचे तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी कुठला पुलिस को दी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई जिसके पश्चात मामले के आरोपी रोहित मिश्रा पिता रामनरेश मिश्रा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम जोबी खुर्द थाना कुठला को दिनांक 13/03/2026 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई तथा माननीय न्यायालय पेश करने पर जेल भेज दिया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी – रोहित मिश्रा पिता रामनरेश मिश्रा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम जोबी खुर्द थाना कुठला

विशेष भूमिकाः- थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र व उनकी टीम उप निरीक्षक प्रतीक्षा सिंह चंदेल, विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र पटेल, राहुल सिंह, रामाश्रय सिंह महिला प्रधान आरक्षक सविता तिवारी, आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, दुर्गेश सिंह व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!