निर्लज्जता की चरम सीमा पर ग्राम पंचायत कन्हवारा, डस्टबिन खुद कचरे के ढेर में
कन्हवारा ग्राम पंचायत की बेशर्मी, स्वच्छता अभियान की धज्जियाँ उड़ाई

कटनी के कन्हवारा ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान की धज्जियाँ
कटनी जिले के कन्हवारा ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। हजारों की लागत से ग्राम पंचायत में स्वच्छता बनाए रखने के लिए डस्टबिन आए थे, लेकिन वे खुद रोड किनारे बाबू पाटकर के प्लाट में सालों से कचरे के ढेर में रखे हुए हैं।

पूर्व में भी इस गंभीर मामले का ध्यानाकर्षण खबरों के प्रकाशन के माध्यम से किया गया था, लेकिन कटनी जनपद और ग्राम पंचायत कन्हवारा में बैठे जनप्रतिनिधि इस मामले में अपना ध्यानाकर्षण नहीं कर रहे हैं ।
ग्रामीणों को स्वच्छता के अभाव में बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत कन्हवारा अपने निवासियों को ना तो स्वच्छ पेयजल, करूआ सड़क दे पा रही है और ना ही स्वच्छता के लिए कोई प्रयास कर रही है। जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने सभी जनपद पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ग्राम पंचायतों में स्वच्छता और पेयजल की स्थिति में सुधार करें ।

क्या आपको लगता है कि ग्राम पंचायत कन्हवारा के जनप्रतिनिधियों को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए?




