टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

सचिव पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, सीईओ ने ईओडब्ल्यू को पालें डाली गेंद

जोबी कला पंचायत सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप

भ्रष्टाचार के मामले में शिकायतकर्ता ने सीईओ से की मुलाकात, ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराने की सलाह

 

कटनी के ग्राम पंचायत जोबी कला सचिव कमल कुशवाहा के आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत लेकर पुनः शिकायतकर्ता कमलेश कुशवाहा जिला पंचायत सीईओ से मिले। और सीईओ ने मौखिक रूप से ईओडब्ल्यू कार्यालय जबलपुर में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है ।

उल्लेखनीय है कि विगत महीनों पूर्व ही शिकायत कर्ता ने साक्ष्य सौंपते हुए जिला पंचायत सीईओ कार्यालय सहित कलेक्टर को भी में शिकायत पत्र दिया था किंतु अभी तक कोई कार्यवाही न होने पर एक बार फिर आवेदक सीईओ जिला पंचायत से मुलाकात करने पहुंचा था। जहां उसे ईओडब्ल्यू में उक्त मामले को पहुंचाने सलाह दी गई है।

जिला पंचायत सीईओ के पास जाँच का अधिकार है, जिसमें सचिव के पद का दुरुपयोग, गबन, या अनैतिक तरीके से संपत्ति बनाने की जाँच शामिल है। दोषी पाए जाने पर जिला स्तर के अधिकारी सचिव को निलंबित, अनुशासनात्मक कार्रवाई, या बर्खास्त भी कर सकते हैं। आय से अधिक संपत्ति होने पर यह भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत भी अपराध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!