पड़रिया में भय का माहौल: सरपंच के गुर्गों का आतंक
सरपंच की गुंडागर्दी: मीडिया में ख़बर चलने पर बुजुर्ग के साथ मारपीट

*सरपंच का तांडव: बुजुर्ग को मारा-पीटा, जान से मारने की धमकी*
बिग ब्रेकिंग. लमतरा पड़रिया (कटनी): एक सरपंच की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां जहा कुठला थाना के पड़रिया सरपंच अनुपम राठियां ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर एक बुजुर्ग प्रमोद पटेल को मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। घटना का कारण यह है कि बुजुर्ग ने सरपंच पर सरकारी जमीन बेचने का आरोप लगाया था और इसकी ख़बर मीडिया में चलवाई थी।

बुजुर्ग प्रमोद पटेल ने आरोप लगाया है कि सरपंच अनुपम राठियां ने उनसे आवास बनवाने के लिए 20,000 रुपये लिए थे, लेकिन काम नहीं किया। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो सरपंच ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। बुजुर्ग के पास सरपंच के 8000 रुपये लेने का स्क्रीन शॉट भी है, जो फोन पे के माध्यम से लिया गया था।

बुजुर्ग ने यह भी आरोप लगाया है कि सरपंच ने सरकारी जमीन को कई लोगों को बेचा है, जिसकी ख़बर मीडिया में चलने से वह बौखला गया है। सरपंच ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर बुजुर्ग को मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद बुजुर्ग ने 112 को सूचना दी है और सरपंच पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। पूरे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।




