क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

“पुरैनी में खुलेआम बिक रहा संदिग्ध पदार्थ, गश्त बढ़ाने की मांग” नशे के सौदागरों के हौसले बुलंद

"युवाओं को नशे की लत लगा रहा 50 रुपए का कारोबार, पुरैनी में मचा हड़कंप"

कुठला के पुरैनी में अवैध मादक पदार्थ बिक्री की शिकायत, स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग

 

*कटनी।* _निडर आवाज_  

कुठला थाना क्षेत्र के पुरैनी क्षेत्र में अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री होने की शिकायतें एक बार फिर मिल रही हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है  कि मेन रोड किनारे कलारी के समीप 50 रुपए में पुड़िया बेचकर युवाओं को नशे की लत लगा रहे हैं।

 

सूत्रों के अनुसार यह कारोबार पिछले कुछ समय से बंद था लेकिन अब फिर से क्षेत्र में सक्रिय है। क्षेत्र में दिनभर लोगों की आवाजाही लगी रहती है जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं।

 

क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर इस अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए। लोगों का कहना है कि इस वजह से क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाएं भी बढ़ रही हैं।

 

_निडर आवाज_ ने इस संबंध में प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है ताकि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!