कटनी के शेर दिल्ली में गरजे! राहुल गांधी के साथ सुप्रीम कोर्ट तक हल्लाबोल, पुलिस ने रोका तो भी नहीं रुके युवा कांग्रेस के दिव्यांशु मिश्रा
दिल्ली में कांग्रेस का महा हल्लाबोल, राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद से सुप्रीम कोर्ट तक निकला ऐतिहासिक विरोध मार्च

दिल्ली में कांग्रेस का महा हल्लाबोल, राहुल गांधी के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट तक निकला विरोध मार्च; कटनी से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत
कटनी / नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संसद से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक विशाल विरोध मार्च निकाला।
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की थी। इस दौरान दिल्ली की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में तिरंगा, कांग्रेस के झंडे और नारों की तख्तियां लिए कार्यकर्ता “लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ” के नारे लगाते हुए आगे बढ़े।
कटनी जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे
इस राष्ट्रीय आह्वान पर कटनी जिले से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। जानकारी के अनुसार युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु अंशु मिश्रा के नेतृत्व में युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इजराइल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अजय खटीक सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता दिल्ली के इस ऐतिहासिक मार्च में शामिल हुए। फोटो में कटनी के युवा नेता हाथ उठाकर एकजुटता का संदेश देते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।
इस प्रदर्शन में *मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया* भी विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
दिल्ली कूच से पहले कई कार्यकर्ता हिरासत में
सूत्रों के अनुसार पूरे मध्य प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ट्रेनों और बसों से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे, लेकिन कई जिलों में कुछ कार्यकर्ताओं को *दिल्ली पहुंचने से पूर्व ही हिरासत में लेने* की खबर भी प्रकाश में आई है। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देकर उन्हें रोका गया, बावजूद इसके बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचने में सफल रहे और विरोध प्रदर्शन को सफल बनाया।
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प की भी सूचना है, हालांकि कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र और न्याय की रक्षा के लिए है और आगे भी जारी रहेगी।
रिपोर्ट –महेंद्र सोनी गुड्डू
जिला अध्यक्ष, कटनी, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन
प्रधान संपादक – निडर आवाज LIVE
संपर्क : 8717963265




