क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कटनी ब्रेकिंग: स्कूल मार्ग पर छात्रा को रोकने का आरोप, मां ने SP से की शिकायत, ASP ने दिया जांच का आश्वासन

चंडिका नगर की महिला ने SP कार्यालय में लगाई गुहार - नाबालिग बेटी को स्कूल मार्ग पर परेशान करने का आरोप,

बस स्टैंड चौकी के प्रधान आरक्षक पर कथित तौर पर अभद्र भाषा के आरोप, एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत प्रस्तुत

 

कटनी। चंडिका नगर निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री से जुड़े मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में लिखित शिकायत प्रस्तुत की है।

 

आवेदिका के अनुसार – उनकी नाबालिग पुत्री उम्र लगभग 17 वर्ष, कक्षा 10वीं की छात्रा है, जो प्रतिदिन बस स्टैंड कटनी मार्ग से स्कूल आना-जाना करती है।

आवेदिका का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से सिटी कोतवाली अंतर्गत बस स्टैंड चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक द्वारा उनकी पुत्री को स्कूल मार्ग पर बेवजह रोका जा रहा है तथा कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। जिसके कारण छात्रा मानसिक रूप से भयभीत है और स्कूल जाने में असुरक्षा महसूस कर रही है।

आवेदिका ने दिनांक 22/09/2026 को एसपी कार्यालय में लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और नाबालिग की पहचान गोपनीय रखते हुए सुरक्षा की मांग की है। आवेदन पर एसपी कार्यालय की प्राप्ति मुहर लगी है।

इस संबंध में ASP कटनी कमल मौर्य का बयान 

> “आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच करवाई जाएगी। निष्पक्ष जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

 

पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से ले रहा है। संबंधित पक्ष का बयान / पक्ष प्राप्त होने पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

*स्पष्टीकरण / डिस्क्लेमर:*

यह खबर आवेदिका द्वारा एसपी कार्यालय में दिए गए लिखित आवेदन और एएसपी के बयान के आधार पर प्रकाशित है। इसमें लगाए गए आरोप आवेदिका के कथनानुसार हैं। किसी पर अंतिम आरोप नहीं है। मामला जांच के अधीन है। नाबालिग की पहचान विधि अनुसार गोपनीय रखी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!