टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

पेयजल संकट और स्वच्छता की समस्या, नगर निगम पर सवाल

कटनी में स्वच्छता भी बनी समस्या, जगह-जगह गंदगी

नवरात्रि में पानी की समस्या, स्थानीय निवासी परेशान, कटनी के तिलक कॉलेज प्रेमनगर में पेयजल संकट, लोग दरबदर

 

कटनी – तिलक कॉलेज प्रेमनगर में विगत दो दिनों से पेयजल सप्लाई बंद है, जिससे स्थानीय निवासी परेशान हैं। नवरात्रि के सीजन में लोगों को स्नान करने के लिए पानी की जरूरत है, लेकिन उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं है।

 

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि वे मजबूरी में पानी के लिए इतर जगहों पर जा रहे हैं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।

*स्वच्छता भी बनी समस्या*

नगर निगम सीमा अंतर्गत पुरैनी में नाली और रोड की साफ-सफाई नहीं हो रही है, जिससे जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्वच्छता की समस्या भी एक बड़ी समस्या है, लेकिन नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

और इस नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही इस समस्या का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि पेयजल सप्लाई को जल्द से जल्द बहाल किया जाएगा और स्वच्छता की समस्या का भी समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!