“कटनी में गुंडागर्दी पर पूर्ण विराम की कवायद” SP के अल्टीमेटम का असर, 3 चाकूबाज नाबालिग सीधे बाल संप्रेक्षण गृह
रातों-रात एक्शन: SP अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने लूट की गुत्थी सुलझाई, शहर में जश्न

SP का डंडा चला तो नाबालिग भी नहीं बचे! चाका ब्रिज लूट कांड का चंद घंटों में पटाक्षेप
कटनी* कटनी जिले में अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए एसपी *अभिनय विश्वकर्मा* ने कमान संभाल ली है। उनके सख्त निर्देशों के बाद कुठला पुलिस ने चाकू की नोक पर लूट की वारदात को महज 4 घंटे में ट्रेस कर 3 नाबालिग विधि उल्लंघनकारी बालकों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा एएसपी *कमल मौर्य* और नगर पुलिस अधीक्षक *नेहा पच्चीसिया* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी *अखलेश दाहिया* की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा।

*क्या था मामला*
पीड़ित दुर्गेश चौधरी निवासी पन्ना अपनी भाभी और 6 माह की भतीजी को बस में बैठाने शिवम ढाबा बायपास जा रहे थे। चाका ब्रिज के पास बिना नंबर की बर्गमैन स्कूटी पर सवार 3 युवकों ने चाकू दिखाकर लूट की कोशिश की।
शिकायत मिलते ही SP ने टीम को खुला निर्देश दिया। नतीजा – 20 जुलाई को तीनों नाबालिग पकड़े गए। पुलिस ने लूटी गई रकम, 2 चाकू और बर्गमैन स्कूटी जब्त की।
तीनों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह जबलपुर भेजा गया।
SP अभिनय विश्वकर्मा की इस त्वरित कार्रवाई की हर तरफ तारीफ हो रही है। शहरवासियों का कहना है “अब अपराधियों की खैर नहीं“।
*टीम कुठला:* थाना प्रभारी अखलेश दाहिया, उपनिरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव सहित पूरी टीम को एसपी ने शाबाशी दी।




