एनकेजे पुलिस ने सूरत से ढूंढ निकाली नाबालिग, साइबर सेल की मदद से मिली कामयाबी
गुजरात से बरामद हुई कटनी की नाबालिग, परिजनों को सौंपी गई

थाना एन.के.जे. पुलिस द्वारा नबालिग बालिका को सूरत (गुजरात) से किया दस्तयाब
कटनी. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा ,अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) श्री रत्नेश मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे. प्रभारी को अपहर्त बालिका को तलाश करने में मिली सफलता।
घटना विवरण- कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे ’’आपरेशन मुस्कान ’’ के तहत अधिक से अधिक अपह्रत बालक / बालिका के दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस महोदय (मुख्या.) श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एनकेजे कटनी के नेतृत्व में बालिका के दस्तयाबी हेतु टीम गठित कर थाना एनकेजे के अप. क्र. 178/26 धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण मे साइबर सेल कटनी से की मदद से थाना एन.के.जे. पुलिस टीम द्वारा जिला सूरत ( गुजरात) से अपहृत नाबालिग बालिका को पता तलाश कर दस्तयाब किया गया। थाना लाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया । बालिका के मिलने पर परिजनो ने एनकेजे पुलिस के कार्य की सराहना की है।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी उप.निरी.रुपेन्द्र राजपूत , सउनि केवल उइके ,प्र.आर.304 शैलेश दमोहिया , आर. 58 विनोद सिंह मार्को, म.प्र.आर. 486 पुष्पलता मिश्रा व साइबर सेल कटनी टीम शुभम गौतम अमित श्रीपाल अजय शंकर साकेत , सत्येंद्र ,चंदन एव एन.आर.एस. सोनू कहार की सराहनीय भूमिका रही ।




