क्राइममध्य प्रदेश

कटनी में अवैध शराब पर शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन सट्टा खेलता युवक भी धराया

ऑपरेशन शिकंजा' के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 पाव अवैध शराब जब्त

*ऑपरेशन शिकंजा के तहत अवैध शराब के ठिकानों पर कोतवाली पुलिस की दविश*

*अलग-अलग स्थानों से 15 हजार मूल्य की 150 पाव अवैध देशी शराब बरामद*  

 

कटनी . श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.)* द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध संपूर्ण जिले में ‘‘ऑपरेशन शिकंजा‘‘ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अवैध मादक पदार्थों का विक्रय करने वालों, अवैध रूप से संचालित पैकारियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए पूर्ण रूप से अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके पालन में दिनांक 13.04.2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय व उनकी टीम के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ 04 आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गांधी गंज कटनी निवासी शुभम पाण्डेय पिता दिलीप पाण्डेय को मोबाईल फोन पर ऑनलाईन सट्टा खेलते पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही करते हुए अप.क्र. 373/26 धारा 4क सट्टा एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है।

अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान चौपाटी के पास से मेहबूब पिता शेख हबीब उम्र 45 वर्ष के कब्जे से 34 पाव देशी मदिरा कीमती 3400 रू, कैलवारा खुर्द के पास से पवन पिता रघुनाथ प्रसाद दुबे उम्र 47 वर्ष नि. कैलवारा खुर्द के कब्जे से 45 पाव देशी शराब कीमती 4500 रू, चौधरी मोहल्ला सावरकर वार्ड कटनी निवासी रूबी अहिरवार पति स्व. नत्थू अहिरवार के कब्जे से 40 पाव देशी शराब कीमती 4000 रू एवं खिरहनी फाटक निवासी हीरालाल पिता अयोध्या प्रसाद निषाद के कब्जे से 29 पाव अवैध देशी शराब कीमती 2900 रू की बरामद की गई है। सभी आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34ए के तहत क्रमशः अपराध क्रमांक 369/26, 370/26, 370/26, 371/26 पंजीबद्ध किए जाकर विवेचना में लिए गए है।

 

*पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका-* श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक श्री डा. संतोष डेहरिया, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राखी पाण्डेय, उनि. कुलदीप सिंह, सउनि. प्रहलाद पैकरा, रमेश शरण मिश्रा, प्र.आर. विरेन्द्र तिवारी, आर. अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, अजय प्रताप सिंह, अजीत सिंह, सतीश सिंह, रोहित सिंह, अमित ठाकुर एवं आर. चालक विकास राय की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!