टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

एग्रीमेंट किया, काम छीना, पैसा रोका! तिलक कॉलेज के ठेकेदार पर गंभीर आरोप

तिलक पीजी कॉलेज निर्माण कार्य में भुगतान को लेकर विवाद, कारीगर और ठेकेदार आमने-सामने

कटनी: तिलक कॉलेज निर्माण में विवाद, कारीगर ने मजदूरी न मिलने का लगाया आरोप, ठेकेदार बोला – काम नहीं आता था इसलिए हटाया

 

*कटनी।* तिलक पीजी कॉलेज में जी.डी. कंस्ट्रक्शन द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में मजदूरी को लेकर विवाद गहरा गया है।

*कारीगर संजू खंगार का आरोप:*

सरिया बंधान का कार्य करने वाले कारीगर संजू खंगार का आरोप है कि उससे 5000 रु. प्रति टन (ग्राउंड फ्लोर) और 5500 रु. प्रति टन (फर्स्ट फ्लोर) की दर से लिखित एग्रीमेंट किया गया था। एग्रीमेंट के बाद ठेकेदार रामस्वरूप ने काम किसी दूसरे को दे दिया। संजू के अनुसार उसने 7945 किलो सरिया बांधा, जिसका 43,697 रु. बनता है, लेकिन उसे सिर्फ 17,500 रु. ही दिए गए। बाकी पेमेंट और लेबर की मजदूरी बाकी है।

ठेकेदार रामस्वरूप अहिरवार (छतरपुर) का पक्ष:

इस मामले में जब ठेकेदार रामस्वरूप अहिरवार से पक्ष लिया गया तो उनका कहना है कि _”उससे काम करते ही नहीं आता था, जिसके कारण उससे काम वापिस ले लिया गया था। उसे काम ही नहीं आता और उसने एग्रीमेंट कर लिया था। और पेमेंट भी किसी तरह की बाकी नहीं है, मेरे पास उसकी चुकती का कागज रखा है।”_

 

हालांकि *निडर आवाज* द्वारा चुकती का वो कागज व्हाट्सएप पर मांगे जाने पर खबर लिखे जाने तक ठेकेदार द्वारा कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया है।

 

दोनों पक्षों के आरोपों के बाद अब देखना होगा कि सच्चाई क्या है। पीड़ित ने प्रशासन से बकाया मजदूरी दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!