उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में प्राचार्य एम. किडो का भव्य विदाई समारोह, शिक्षकों ने दिया भावभीना सम्मान
लघु वेतन कर्मचारी संघ एवं लिपिक संघ ने किया प्राचार्य एम. किडो का सम्मान, याद किया सेवाकाल

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में प्राचार्य एम. किडो का भव्य सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न
कटनी। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में आज दिनांक 31 अगस्त को प्राचार्य श्री एम. किडो के सेवानिवृत्ति के अवसर पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
यह समारोह उत्कृष्ट विद्यालय परिवार एवं मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ व लिपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके ने बताया कि समारोह में सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री एम. किंडो को फूलमाला, पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल, मोमेंटो एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया और भावभीनी विदाई दी गई।
इस दौरान विद्यालय परिवार के सदस्यों ने श्री किंडो के कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनका सेवाकाल ज्ञान, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय मूल्यों का प्रतीक रहा है। सरल स्वभाव और सहज व्यवहार के कारण उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच विशेष सम्मान अर्जित किया।
विद्यालय परिवार ने कहा – _”सेवा से सेवानिवृत्ति हुई है, यादों और सम्मान से नहीं। आपका प्रेरणादायी सफर हमेशा हमारे दिलों में रहेगा।”_
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्री आलोक पाठक एवं श्रीमती कल्पना मिश्रा ने की। इस अवसर पर संध्या बेन, रामपद तिवारी, रमेश सिंह, समिधा त्रिपाठी, डॉ. परवीन खान, वर्षा गौतम, रूबी भोजक, सपना मिश्रा, नेहा राजीव रंजन सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-कर्मचारी एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अंत में संघ की ओर से श्री किडो के स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।




