क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

यूजीसी विवाद: कटनी में तनाव, सवर्ण समाज और ओबीसी महासभा आमने-सामने

ओबीसी महासभा ने स्थानीय विधायक पर संरक्षण देने के लगाए आरोप, दोषियों पर कार्रवाई की मांग.. सौंपा ज्ञापन

यूजीसी विवाद: कटनी के बरही तहसील में बढ़ा तनाव, सवर्ण समाज और ओबीसी महासभा आमने-सामने

 

कटनी/बरही, मध्य प्रदेश – यूजीसी के विरोध में भारतीय युवा शक्ति संगठन द्वारा निकाली गई रैली के बाद कटनी के बरही तहसील में तनाव बढ़ गया है। रैली में “यूजीसी का समर्थन करने वालों को जूते मारो सालों को” के नारे लगाए गए, जिसके बाद सवर्ण समाज ने इसका विरोध किया और बरही थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर रैली आयोजनकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

सवर्ण समाज की बरही में रैली के रूप में भी जवाबी नारे लगाए गए, जिसमें “जो जूते की बात करेगा वो कुत्ते की मौत मरेगा” कहा गया।

अब ओबीसी महासभा ने पुलिस अधीक्षक कटनी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। महासभा ने कहा कि इस तरह की नारेबाजी समाज के बड़े वर्ग को धमकी देने के समान है और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है ।

*क्या है मामला?*

भारतीय युवा शक्ति संगठन ने यूजीसी के विरोध में रैली निकाली 

रैली में “यूजीसी का समर्थन करने वालों को जूते मारो सालों को” के नारे लगाए गए

– सवर्ण समाज ने इसका विरोध किया और बरही थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की

– आज ओबीसी महासभा ने पुलिस अधीक्षक कटनी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

क्या आप जानना चाहते हैं कि आगे क्या होगा? क्या प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई करेगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!