BREAKING: बहुउद्देशीय सहकारी समिति कन्हवारा का अभियान, लंबित KCC नवीनीकरण कराने किसानों को बुलाया
KCC नवीनीकरण लंबित है? कन्हवारा सहकारी समिति ने किसानों से की जरूरी अपील

कन्हवारा सहकारी समिति का आह्वान: अधिक से अधिक किसान जुड़ें, सहकारिता को बनाएं सशक्त
*कटनी। बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, कन्हवारा ने क्षेत्र के किसानों से “सहकार से समृद्धि” योजनांतर्गत चलाए जा रहे *”सदस्यता महाअभियान” में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
समिति के सहायक प्रबंधक सौरभ द्विवेदी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समिति के कार्यक्षेत्र में अधिक से अधिक कृषकों को समिति का सदस्य बनाना और KCC जारी एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया को गति देना है।

*क्या करना है किसानों को*
1. *नए सदस्य*: जो कृषक अभी तक समिति के सदस्य नहीं बने हैं, वे *आवश्यक दस्तावेजों के साथ समिति कार्यालय कन्हवारा* में उपस्थित होकर सदस्यता ग्रहण करें।
2. *KCC नवीनीकरण*: जिन कृषकों का *KCC नवीनीकरण लंबित* है, वे शीघ्र अपनी नवीनीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कराएं।
*शिविरों में हों शामिल*
सहायक प्रबंधक सौरभ द्विवेदी ने कहा कि समिति द्वारा समय-समय पर *शिविर और प्रचार-प्रसार कार्यक्रम* आयोजित किए जाएंगे। किसानों से अनुरोध है कि वे इनमें सहभागिता कर इस महाअभियान को सफल बनाएं।
उन्होंने कहा _”आपका सहयोग सहकारिता को सशक्त और कृषक हितों को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अतः सभी कृषक बंधु सदस्यता महाअभियान और KCC नवीनीकरण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।”_
*स्थान*: बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, कन्हवारा, जिला कटनी
*संपर्क*: सौरभ द्विवेदी, सहायक प्रबंधक




