ADS का ऐलान – विश्व आदिवासी दिवस पर बरही में होगी विशाल रैली, ST/SC/OBC से आने का आह्वान
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं की मौजूदगी में बरही में होगा आदिवासी एकता का प्रदर्शन

आदिवासी एकता का संदेश: कटनी बरही में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल कार्यक्रम
*कटनी।* *आदिवासी एकता दल संगठन ADS, जिला इकाई कटनी* के तत्वावधान में *9 अगस्त 2026, रविवार* को *विश्व आदिवासी दिवस समारोह* का भव्य आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम *सुबह 10 बजे* से *बाबा विजयनाथ धाम मेला ग्राउंड, बरही, जिला कटनी* में आयोजित होगा। इसके साथ ही एक *विशाल रैली* भी निकाली जाएगी।
*ST/SC/OBC से शामिल होने की अपील*
ADS द्वारा जारी आमंत्रण पत्र में सभी *ST/SC/OBC* समाज के लोगों से कार्यक्रम में पधारकर इसे सफल बनाने की अपील की गई है। आयोजन का उद्देश्य आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति और अधिकारों को मजबूत करना है।

*मुख्य और विशिष्ट अतिथि*
कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि* के रूप में:
*मान. श्री राधेश्याम ककोडिया जी* – गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रत्याशी, मानपुर
*मान. श्री कामता जायसवाल जी* – डायरेक्टर आई.पी.एस, बरही
*मान. श्री मनोज सिंह धुर्वे* – गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिलाध्यक्ष, कटनी
उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनपद अध्यक्ष, सरपंच, समाजसेवी और 100 से अधिक गांवों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम का *मंच संचालन वंशरूप चौधरी, बगौहा* द्वारा किया जाएगा।
*आयोजक गांव*
बरही, हरवाह, निपनियां, सलखनिया, जगुआ, करेला, बरमानी, बगौहा, करौंदी, बम्हौरी, डोकरिया, बकेली, उमरिया सहित कटनी जिले के दर्जनों गांवों के लोग इस आयोजन में सहभागिता करेंगे।
*संपर्क सूत्र*: संजय सिंह परस्ते जी – 7489852026




