टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जिला प्रशासन ने छात्रों को दी भविष्य की रणनीति की जानकारी

संयुक्त कलेक्टर ने छात्रों को प्रेरित किया, बताया कैसे बनाएं करियर

माधव नगर स्कूल में संयुक्त कलेक्टर ने किया संवाद, छात्रों को दी टिप्स

 

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर कटनी के प्राचार्य एम किंडो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि “स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत दिनांक 4 अप्रैल को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर कटनी में संयुक्त कलेक्टर श्री जितेंद्र पटेल ने भविष्य से भेंट अंतर्गत बच्चों से भेंट की । श्री पटेल जी के द्वारा कक्षा 12 वीं एवं कक्षा दसवीं के बच्चों को गाइडेंस दिया गया कि किस तरह से अलग-अलग क्षेत्र में करियर के लिए कैसे तैयारी करनी होती है ।

संयुक्त कलेक्टर श्री पटेल जी ने अपने करियर की शुरुआत कैसे की से भी बच्चों को अवगत कराया एवं 11 वीं पास छात्रों को उन्होंने बधाई दी और भविष्य में और अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया इस दौरान प्राचार्य श्री किंडो मूल्यांकन प्रेक्षक श्रीमती विभा श्रीवास्तव वरिष्ठ शिक्षक श्रीमती संध्या बेन श्रीमती संमिधा त्रिपाठी श्रीमती सपना मिश्रा श्री रामपद तिवारी श्री राजीव रन्जन श्री असीम दत्ता पूर्णेश उइके एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!