क्राइममध्य प्रदेश

बेलगाम शराब ठेकेदारों पर कब कसेगा कानूनी शिकंजा?

आबकारी विभाग की मिलीभगत से चल रहा अवैध कारोबार

कटनी में अवैध शराब बिक्री का खेल, ठेकेदार की गुंडागर्दी

 

कटनी/खिरहनी: शहर के दुर्गा चौक स्थित शराब दुकान में गुंडागर्दी के दम पर ग्राहकों को ऊंची कीमतों पर दारू बेची जा रही है। और तो और ठेकेदार अवैध पैकारी के माध्यम से अवैध रूप से शराब बिकवाने की सुनियोजित प्लानिंग कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, ठेकेदार पैकारी संचालित करवाने के लिए पगड़ी के रूप में बड़ी रकम बाकायदा जमा करवा रहा है। और आरोप है कि आबकारी विभाग की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है। शराब दुकान में न तो रेट लिस्ट है और न ही ग्राहकों को बिल दिया जा रहा है।

 

जनता को बेधड़क लूटा जा रहा है, लेकिन प्रशासन कुंभकरण की नींद में सोया है। विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग है कि वे जनहित में शराब दुकान संचालक पर कड़ी कार्रवाई करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!