क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

“पुलिस लाइन भी सुरक्षित नहीं: कटनी रिजर्व लाइन में सिपाही की गाड़ी MP 21 MG 8467 फूंकी,

"CCTV कहां है? रिजर्व पुलिस लाइन में आगजनी के बाद भी नहीं मिली क्लू, पीड़ित ने लगाई गुहार"

भय फैलाने की साजिश’। पुलिसकर्मी का बेटा बोला – ‘आज मेरे साथ, कल छात्राओं के साथ घटना होगी तो जिम्मेदार कौन'”

 

*कटनी। निडर आवाज ब्यूरो।

रिजर्व पुलिस लाइन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कटनी की *रिजर्व पुलिस लाइन झिंझरी* में तैनात पुलिसकर्मी की गाड़ी को अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। 8 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

 

*क्या है पूरा मामला* 

पीड़ित *अजीत पाण्डेय पिता स्व. रामप्रवेश पाण्डेय*, जो म.प्र. पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और रिजर्व पुलिस लाइन में रहते हैं, ने पुलिस अधीक्षक को 22/07/2026 को आवेदन सौंपा।

 

आवेदन में उन्होंने बताया कि *दिनांक 14.07.2026 को रात्रि 11 बजे* अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी क्रमांक *MP 21 MG 8467* को आवंटित आवास से कन्ने से हटाकर छिपाते हुए जानबूझकर आग लगा दी। जिससे वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। इस संबंध में *थाना माधवनगर में प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज* कराई गई है।

*”केवल गाड़ी नहीं, भय फैलाने की साजिश“*

आवेदन में अजीत पाण्डेय ने कहा कि यह कृत्य केवल वाहन को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नहीं किया गया, बल्कि *प्रार्थी और उसके परिवार के मन में भय, आतंक और असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न करने* के लिए किया गया है। घटना के बाद से परिवारजन निरंतर भय और असुरक्षा में जीवन-यापन कर रहे हैं।

उन्होंने SP से मांग की है कि प्रकरण की *निष्पक्ष, गहन एवं त्वरित विवेचना* कराई जाए, *CCTV फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्यों* का परीक्षण कर दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही परिवार की सुरक्षा के लिए वैधानिक कदम उठाए जाएं।

*अधिवक्ता बेटे ने उठाए सवाल*

इस मामले में पीड़ित के बेटे *अभिषेक पाण्डेय, जो जिला एवं सत्र न्यायालय कटनी में अधिवक्ता हैं*, ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा,

_“मेरे पिताजी का नाम श्री अजीत पांडे है। हम लोग पुलिस लाइन में आवंटित आवास में रहते हैं। 14 तारीख की दरमियानी रात हमारी गाड़ी को चुराकर छिपाकर लाकर जला दिया गया। 16 तारीख को FIR हुई, 22 को SP को शिकायत की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ये प्रशासन की बड़ी लापरवाही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।”_

उन्होंने सबसे बड़ा सवाल उठाते हुए कहा, _”गर्ल्स कॉलेज के पास कैमरे लगे हैं लेकिन बंद हैं। आज मेरे पिताजी के साथ घटना हुई, कल छात्राओं के साथ घटना होगी तो कौन जिम्मेदार होगा?”_

अभिषेक पाण्डेय ने प्रशासन से मांग की कि बाइक चोरी और जलाने वाले अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

*जांच जारी*  फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!