कटनी: तपती दोपहरी में तप लीन महात्मा के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, चारों दिशाओं में सुलग रहीं धूनियां
44 डिग्री तापमान में आस्था की अग्निपरीक्षा: काली मंदिर विश्राम बाबा पहाड़ी पर साधु रोज 11:15 से 2 बजे तक चारों तरफ धूनी रमाकर कर रहे विश्व शांति का जाप

कटनी: तपती दोपहरी में तप लीन महात्मा के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, चारों दिशाओं में सुलग रहीं धूनियां*
*कटनी:* जहां एक तरफ भीषण गर्मी से लोग घरों में दुबके हैं, वहीं *काली मंदिर विश्राम बाबा पहाड़ी* पर एक साधु बाबा रोजाना *सुबह 11:15 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक* तपती धूप में चारों तरफ धूनी रमाकर विश्व कल्याण के लिए तप कर रहे हैं।

*चारों ओर धधकती धूनियों के बीच अडिग साधना*
मंदिर परिसर में बने चबूतरे के पास खुले मैदान में साधु बाबा पद्मासन में बैठे हैं। उनके चारों तरफ *कंडों की धूनियां सुलगाई गई हैं* जिनसे लगातार धुआं उठ रहा है। 47 डिग्री तापमान, ऊपर से आग की तपिश, लेकिन बाबा के माथे पर शिकन तक नहीं। हाथ में रुद्राक्ष की माला लिए वे लगातार मंत्र जाप में लीन हैं।
*”लोक कल्याण ही लक्ष्य“*
स्थानीय श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा पिछले कई दिनों से इसी समय पर यह कठिन तप कर रहे हैं। उनका कहना है कि *”विश्व में शांति, देश में खुशहाली और मानव मात्र के कल्याण”* के लिए वे यह अग्नि तप कर रहे हैं। न अन्न, न जल – सिर्फ तप और जाप।
*दर्शन को उमड़ रही भीड़*
इस अद्भुत तप की खबर जंगल में आग की तरह फैली। अब *पास-पड़ोस के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन* महात्मा के दर्शन लाभ लेने पहुंच रहे हैं। महिलाएं, पुरुष, बच्चे सभी धूनियों की परिक्रमा कर बाबा से आशीर्वाद ले रहे हैं। परिसर में भगवा, पीले, काले ध्वज और आस्था का माहौल है।
*स्थानीय लोगों में श्रद्धा*

मंदिर समिति के लोगों ने बताया कि विश्राम बाबा पहाड़ी सिद्ध स्थान है। यहां पहले भी कई संतों ने तप किया है। इस भीषण गर्मी में बाबा का यह तप देखकर लोग नतमस्तक हैं। कई श्रद्धालु बाबा के लिए जल और फल लेकर आते हैं, पर बाबा तप के समय कुछ ग्रहण नहीं करते।




