क्राइममध्य प्रदेश

इन्द्रानगर में चाकूबाजी, दो नाबालिक आरोपियों को कुठला पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

कुठला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकूवाजी के दो नाबालिक आरोपियों को पकड़ा

💥 *चाकू मारकर गम्भीर रूप से घायल करने वाले दोनो नाबालिकों को चन्द घण्टों में पकड़ने में कुठला पुलिस को मिली सफलता , भेजे गये हिरासत में

दिनांक 31/03/2026. पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन यापन का वातावरण बनाएँ रखने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में दिनांक 31/03/2026 को कुठला पुलिस ने इन्द्रानगर में चाकूवाजी करने वाले दोनो नाबालिक बालकों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है ।

घटना का विवरण – ज्ञातव्य हो कि दिनांक 30/03/2026 को थाना कुठला में MGM अस्पताल में दीपक द्विवेदी पिता विजय कुमार द्विवेदी उम्र 41 वर्ष निवासी गौतम मोहल्ला थाना कोतवाली कटनी के चाकू लगने से गम्भीर रूप से घायल होने पर उपचार हेतु भर्ती होने की सूचना प्राप्त होने पर कुठला पुलिस MGM अस्पताल पहुँची जहाँ पर डॉक्टर पंकज गुप्ता द्वारा आहत की स्थिति से अवगत कराते हुए उपचाररत होना बताया जिसके बाद आहत के भाई बीराज द्विवेदी उम्र 35 वर्ष निवासी गौतम मोहल्ला पुरानी बस्ती कटनी से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 30/03/2026 को शाम लगभग 06:10 बजे उसके भाई दीपक द्विवेदी का फोन आया, जिसमें उसने बताया कि खेत से लौटते समय इन्द्रानगर कॉम्प्लेक्स के पास एक युवक ने गाली-गलौज करते हुए स्वयं को “अपना नाम” बताया और चाकू से जान से मारने की नियत से उसके पीठ में वार कर दिया तथा पुनः गर्दन पर हमला करने का प्रयास किया, जिससे बचने पर उसके दाहिने हाथ के बाजू में चोट आई । घटना के दौरान आरोपी द्वारा लगातार गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई। घायल अवस्था में दीपक किसी तरह वहाँ से निकला तत्पश्चात परिवारजनों द्वारा उसे तत्काल MGM अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया जो मरणासन्न अवस्था में MGM अस्पताल कटनी में भर्ती होने से हत्या के प्रयास की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पता तलाश कुठला पुलिस द्वारा परम्परागत एवं तकनीकी सहायता लेकर विवेचना करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के बारे में सुराग जुटाये जिसके फलस्वरूप घटना के मुख्य आरोपी विधि उल्लंघकारी बालक उम्र 17 वर्ष एवं उसके साथी विधि उल्लंघनकारी बालक उम्र 16 वर्ष को पकड़कर सघन पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किये तथा घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी – 1. विधि उल्लंघकारी बालक उम्र 17 वर्ष
2. साथी विधि उल्लंघनकारी बालक उम्र 16 वर्ष
विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में की गई जिसमें उप निरीक्षक सौरभ सोनी, सहायक उप निरीक्षक तीरथ टेकाम, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, अजय यादव, अजीत मिश्रा आरक्षक अभय यादव एवं अन्य स्टॉफ की भूमिका सराहनीय रही है । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी हेतु ईनाम उद्घोषित किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!