मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ में कटनी के पूर्णेश उइके की नई पारी
पूर्णेश उइके बने प्रांतीय संगठन प्रचार सचिव, मिली बड़ी जिम्मेदारी*

मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके को प्रदेश समिति में प्रांतीय संगठन प्रचार सचिव का पद मिला
कटनी. मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज दिनांक 12 अप्रैल 2025 को प्रांतीय प्रबंध समिति भोपाल की बैठक कर्मचारी भवन गीतांजलि चौराहा भोपाल में संघ के प्रांताध्यक्ष श्री महेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

जिसमें संघ विधान में हुए संशोधन की जानकारी नवीन कार्यकारिणी का गठन कर प्रशिक्षण दिया गया प्रांतीय केंद्रीय प्रबंध समिति भोपाल ने संघ के कार्यों को मजबूत बनाने कर्मचारी हितैषी मुद्दों पर शीघ्र निराकरण हेतु संघ की कार्यप्रणाली को प्रभावशील बनाने व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने समस्त संवर्ग नियमित स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी अंशकालीन प्रकोष्ठ रसोईया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा उषा कार्यकर्ता कोटवार आउट सोर्स कर्मचारियों को उनके कार्य अनुसार समस्त शासकीय लाभ प्रदान कराने अन्य संगठनात्मक कार्य हेतु प्रदेश स्तर पर कटनी जिले के संघ के जिलाध्यक्ष श्री पूर्णेश उइके को प्रांतीय संगठन प्रचार प्रसार सचिव के पद पर मनोनीत कर प्रदेश समिति में स्थान दिया गया।

जो कि कटनी जिले के लिए बड़े गौरव हर्ष का विषय है उनके इस नई नियुक्ति से संघ के प्रांतीय पदाधिकारी गण श्री अजय दुबे सुधीर भार्गव मांगीलाल तमोली कमलेश पटेल मार्गदर्शक निहाल सिंह जाट वैद्यनाथन अय्यर ओम प्रकाश प्रमोद अहिरवार जिला पदाधिकारी सौरभ सिंह मनोज श्रीवास अजीमुद्दीन शाह राकेश जसूजा नीलेश पौराणिक हरीश बेन धर्मेंद्र राज मनोज दहिया रामनरेश यादव तेजभान सिंह बाबूलाल अहिरवार आशीष पटेल हामिद खान कमलेश ज्ञानेंद्र शत्रुघन यादव बलराम सिंह शकुन उसरेठे अमृत लाल दुबे रत्ना ठाकुर सदस्य बालकदास सोहन दहिया अभिषेक सुजीत शुक्ला जितेंद्र मिश्रा विजय सिंह अनोद यादव सुरजीत सिंह धुर्वे शुकुल बरक़डे पुष्पेन्द्र मनोज कपिल विजय दहिया रामलोचन वर्षा देशमुख आशा उषा केवट खुशबु ललिता साधना रीना ज्योति कोल गिरिजा दुर्गा प्रदीप अमर विजय कोल नारायण सिंह दयाशंकर रुचि विश्वकर्मा नीरज पटेल शरमन कोल सत्यव्रत अन्य समस्त सदस्यों ने नव नियुक्त प्रांतीय पदाधिकारीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कर्मचारी संघ में हर्ष उल्लास व्याप्त है।




