“जनता की मांग पूरी हुई” : विजयराघवगढ़ को मिले 40 करोड़ के पुल, संजय पाठक ने CM का माना आभार
सीएम डॉ. मोहन यादव के अनुपूरक बजट में विजयराघवगढ़ को बड़ी राहत, भैंसवाही-घूंसुर और बकेली-गुड़ेहा जुड़ेंगे

विजयराघवगढ़ को मिले 40 करोड़ के 2 पुल कटनी नदी और महानदी पर बनेंगे हाईलेवल पुल
कटनी/विजयराघवगढ़।* मध्य प्रदेश सरकार के *अनुपूरक बजट* में विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात आई है। राज्य सरकार ने क्षेत्र में *40 करोड़ रुपये की लागत से 2 उच्च स्तरीय पुलों* के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
इस घोषणा के बाद *विधायक संजय पाठक* ने क्षेत्रवासियों की ओर से *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव* का आभार व्यक्त किया है।
*कहां-कहां बनेंगे पुल*
1. *कटनी नदी पर पुल*: विजयराघवगढ़ विधानसभा के *ग्राम भैंसवाही और घूंसुर को कांटी क्षेत्र* से जोड़ने के लिए कटनी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण होगा। इसके साथ ही *3 किलोमीटर लंबी सड़क* भी बनाई जाएगी।

2. *महानदी पर पुल*: *ग्राम बकेली से ग्राम गुड़ेहा और पिपरा* को जोड़ने के लिए महानदी पर भी उच्च स्तरीय पुल बनेगा। इसके साथ *8.5 किलोमीटर की सड़क* का निर्माण प्रस्तावित है।
*किसानों को होगी बड़ी राहत*
कांटी मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह ठाकुर ने कहा इन पुलों के बनने के बाद क्षेत्र के किसानों और आम नागरिकों को नदी के कारण लगने वाले लंबे चक्कर से मुक्ति मिलेगी। इससे *समय की बचत के साथ-साथ ईंधन की भी बचत* होगी। बरसात में आवागमन बाधित होने की समस्या भी दूर होगी।
विधायक संजय पाठक ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विजयराघवगढ़ तेजी से विकास की ओर बढ़ेगा।




