टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

‘पीएचडी गुरु’ का शंखनाद: 30 मई को पत्रकारिता के ‘ पावर हाउस’ का उद्घाटन, 5वीं कार्यकारिणी से हिलेगा प्रदेश

"कटनी: श्रमजीवी पत्रकार संघ का शंखनाद | डॉ. सुरेन्द्र राजपूत के निर्देश पर नारियल फोड़कर शुरू हुईं तैयारियां |

डॉ. सुरेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ का शंखनाद, 30 मई को कार्यालय का भव्य उद्घाटन

 

कटनी:* मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने *5वीं प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक* को ऐतिहासिक बनाने का बिगुल फूंक दिया है। जिला अध्यक्ष *डॉ. श्री सुरेन्द्र राजपूत ‘पीएचडी गुरु’* के निर्देशानुसार आज संघ कार्यालय में *विधिवत नारियल फोड़कर* तैयारियों का शुभारंभ किया गया।

*30 मई को होगा ‘शक्ति केंद्र’ का उद्घाटन* 

संघ के नए कार्यालय का *विधिवत भव्य उद्घाटन आगामी 30 मई* को होगा। इसे पत्रकारों की एकता और ‘निडर आवाज’ का *’शक्ति केंद्र’* बनाने का संकल्प लिया गया। उद्घाटन के साथ ही 5 वीं प्रांतीय कार्यकारिणी की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

*’ जुटे कलम के सिपाही*

शुभारंभ अवसर पर *बड़वारा तहसील अध्यक्ष संतोष तोमर*, *निडर आवाज महेंद्र सोनी ‘गुड्डू’* और *कार्यालय प्रभारी अमित जैन* विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा – _”अब पत्रकार एकजुट है। जनता के हक की लड़ाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ कलम की धार और तेज होगी।”_

Oplus_131072

*डॉ. सुरेन्द्र राजपूत बोले – ‘पत्रकारिता मिशन है, धंधा नहीं’*  

जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र राजपूत ‘पीएचडी गुरु’ ने संदेश दिया कि *”नया कार्यालय सिर्फ चारदीवारी नहीं, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का मंच है।* 5वीं प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेशभर के पत्रकार जुटेंगे। संगठन को ग्राम पंचायत स्तर तक मजबूत कर *’खबर से न्याय तक‘* की लड़ाई लड़ेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!