क्राइममध्य प्रदेश

पिलौंजी वार्ड 1 में आम रास्ता बाधित करने की कोशिश, स्थानीय लोग बोले – “रोक लगनी चाहिए”

पिलौंजी में सरकारी आम रास्ते को बल्ली लगाकर बंद करने का प्रयास, ग्रामीणों ने पटवारी से की शिकायत

सरकारी जमीन पर कब्जे का प्रयास? पिलौंजी में आम रास्ते में लगाई गई बल्ली, मामला पटवारी तक पहुंचा

 

कटनी। जनपद कटनी के *पिलौंजी ग्राम* में सरकारी आम रास्ते को बाधित करने का मामला सामने आया है।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार *पिलौंजी वार्ड क्रमांक 1* में कुछ लोगों द्वारा *आम रास्ते में बल्ली लगाकर* रास्ते को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

लोगों का कहना है कि ये आम रास्ता बंद होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता वर्षों से सार्वजनिक उपयोग में है और इसे बंद करना गलत है।

 

स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी *संबंधित पटवारी* को दे दी है। पटवारी के द्वारा मौके पर जांच कर आगे की कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।

 

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराता है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!