DSP शिवा पाठक: पुलिस की पारदर्शिता की मिसाल, 24 घंटे में झूठे आरोपों का किया पर्दाफाश
"भ्रामक खबरों से बचें" - DSP शिवा पाठक ने जारी किया खंडन, पुलिस पर लगाए गए आरोप निकले निराधार

कटनी पुलिस की छवि सुधारने में जुटीं DSP शिवा पाठक, सोशल मीडिया पर फैली अफवाह का किया खंडन
कटनी। जिला पुलिस कटनी की छवि सुधारने और जनता तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक ने एक बार फिर तत्परता दिखाई है।
सोशल मीडिया पर सिविल लाइन निवासी सुशील कुमार समुद्रे द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों के वायरल होने के बाद DSP शिवा पाठक ने स्वयं मामले की जांच की कमान संभाली।
जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता सुशील कुमार स्वयं अनुसूचित जाति थाना पहुंचे थे। DSP शिवा पाठक द्वारा की गई पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि पुलिस के खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत थे।
सुशील कुमार ने बताया “मैं निजी काम से देर से घर पहुंचा था। परिजनों के डर से मैंने निवार पुलिस चौकी पर पैसे मांगने और बैठाने का झूठा आरोप लगा दिया था। मेरे साथ पुलिस ने कोई गलत व्यवहार नहीं किया”।
इस पूरे मामले में DSP शिवा पाठक ने न केवल तथ्यों को सामने लाया, बल्कि वीडियो के जरिए जनता को भी सच्चाई से अवगत कराया।
DSP शिवा पाठक ने कहा “पुलिस सदैव आमजन की सेवा में तत्पर है। मेरी अपील है कि किसी भी घटना की जानकारी बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर न डालें। इससे पुलिस और समाज दोनों की छवि खराब होती है”।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि DSP शिवा पाठक के नेतृत्व में कटनी पुलिस लगातार पारदर्शिता और जनविश्वास बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
कटनी पुलिस – आपकी सेवा में सदैव तत्पर




