खेलटॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेश

कटनी में बिछेगी 64 खानों की बिसात: 31 मई को 2 लाख के इनाम वाली नेशनल चेस चैंपियनशिप, होटल द अरिंदम में जमेगा रंग

कटनी में 31 मई को 'माइंड गेम' का महाकुंभ, 2 लाख जीतने का मौका,

कटनी में 2 लाख नगद पुरस्कार की राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता 31 मई को,जी एच रायसोनी मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन शतरंज प्रतियोगिता होटल द अरिंदम में, शहर के खेल प्रेमियों को आमंत्रण

 

कटनी l जिला शतरंज संघ द्वारा शहर के होटल द अरिंदम में जी एच रायसोनी मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 31 मई (रविवार) को किया जा रहा है। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर सायं 7 बजे तक चलेगी, जिसमें देशभर के खिलाड़ी भाग लेंगे।

 

इस प्रतियोगिता का आयोजन विधायक संदीप जायसवाल, कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के संरक्षकत्व में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 9 बजे केल्डरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट हेड प्रियब्रत बिश्वास द्वारा किया जाएगा। वहीं सायं 7 बजे महापौर प्रीति संजीव सूरी द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

करीब 2 लाख रुपये की नगद पुरस्कार राशि वाली इस प्रतियोगिता से शहर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कटनी जिला शतरंज संघ ने नगर के सभी खेल प्रेमियों एवं शतरंज खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!