निडर आवाज खबर का बड़ा असर,सट्टा पर शिकंजा: SP के निर्देश पर चौकी प्रभारी सुयश पांडे ने टीम बनाकर की कार्रवाई
बड़खेड़ा-कर्हैया का खुलासा हुआ असरदार, बिलहरी पुलिस ने सटोरिया को किया गिरफ्तार

बिलहरी पुलिस की सट्टा पर बड़ी कार्यवाही, पान के बरेजो के बगल से सटोरियों को किया गिरफ्तार
*कटनी। निडर आवाज खबर का बड़ा असर।* विगत दिनों निडर आवाज न्यूज द्वारा बिलहरी सहित बड़खेड़ा और कर्हैया क्षेत्रों में चल रहे अवैध सट्टा कारोबार का समाचार प्रकाशित करने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। SP कटनी अभिनय विश्वकर्मा ने समाचार को तत्काल संज्ञान में लेते हुए संबंधित चौकी प्रभारी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
*चौकी प्रभारी सुयश पांडे की त्वरित कार्रवाई*
SP के निर्देश मिलते ही बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पांडे ने तत्परता दिखाते हुए विशेष टीम गठित की। टीम ने दबिश देकर संजू एंड कंपनी के एक गुर्गे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और नेटवर्क के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
*स्थानीय जनता ने की सराहना*
श्री पांडे की इस त्वरित कार्रवाई से बिलहरी क्षेत्र के स्थानीय जनों ने खुशी जाहिर की है और पुलिस की प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि निडर आवाज न्यूज द्वारा मुद्दा उठाने और पुलिस द्वारा त्वरित एक्शन से क्षेत्र में अवैध कारोबारियों में खलबली मच गई है।
उल्लेखनीय है कि निडर आवाज न्यूज ने पहले भी हरदौल घाट के पास सट्टा ठिकाने का भंडाफोड़ किया था, जिसके बाद पुलिस ने रजिस्टर-पर्चियां जब्त की थीं। लगातार खबरों का असर अब जमीन पर दिखने लगा है।
*एडिटर नोट:* गिरफ्तार आरोपी का नाम पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही प्रकाशित किया जाएगा। वीडियो फुटेज साक्ष्य के रूप में सुरक्षित है।




