“निडर आवाज” की खबर का असर: लमतरा पहुंचे सांसद-पूर्व मंत्री, खतरनाक मार्ग 24 घंटे में ठीक करने के आदेश
लमतरा हादसा: खबर छपते ही जागा सिस्टम, V D शर्मा ने NHAI के अफसरों को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
खबर का असर: लमतरा हादसे के बाद सांसद डॉ. वी.डी. शर्मा, पूर्व मंत्री संजय पाठक मौके पर, 24 घंटे में रोड सुधार के आदेश
कटनी. _लमतरा दुर्घटना स्थल पर पहुंचे सांसद डॉ. वी.डी. शर्मा और पूर्व मंत्री विधायक संजय पाठक अधिकारियों को 24 घंटे में कैमोर-विजयराघवगढ़ मार्ग सुधारने के निर्देश देते हुए। साथ में NHAI विभाग के अधिकारी भी मौजूद।_

*खबर का असर: सांसद-पूर्व मंत्री मौके पर, 24 घंटे का अल्टीमेटम*
“निडर आवाज” में खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आया। बुधवार को दुर्घटना स्थल लमतरा पहुंचे सांसद डॉ. वी.डी. शर्मा और पूर्व मंत्री विधायक संजय पाठक। उनके साथ NHAI विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

मौके पर पहुंचकर सांसद डॉ. वी.डी. शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि “24 घंटे के अंदर कैमोर-विजयराघवगढ़ मार्ग पर लमतरा ब्रिज के पास आवाजाही के लिए समुचित उपाय किए जाएं।” उन्होंने रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड, बैरिकेड और वैज्ञानिक डायवर्जन तुरंत लगाने को कहा। पूर्व मंत्री संजय पाठक ने भी ठेकेदार की लापरवाही पर नाराजगी जताई।




