क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

NDPS की धज्जियां: पुरैनी में दिनदहाड़े नशे की बिक्री, स्थानीय बोले- महीना भर से चल रहा धंधा

पुरैनी में नशे का कारोबार फिर शुरू! कार्रवाई नगण्य! खुलेआम बिक रहा संदिग्ध पदार्थ, खबरों का भी जिम्मेदारों पर नहीं होता असर

बंद हुई थी 3 दिन… फिर शुरू: पुरैनी में नशे के सौदागरों ने तोड़ी पुलिस की कमर

 

कटनी* : पुलिस की कार्रवाई और कागजी दावों की हवा निकल गई है। पुरैनी क्षेत्र में नशे का कारोबार कार्रवाई के महज 4 दिन बाद ही पहले से ज्यादा तेजी से शुरू हो गया है। नवागत थाना प्रभारी के आने के बाद कुछ दिन शांति रही लेकिन अब धड़ल्ले से खेल जारी है।

 

सूत्रों के अनुसार पुरैनी के चिन्हित स्थानों पर *खुलेआम संदिग्ध पदार्थ की बिक्री* हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि *”कल बंद थी, आज फिर चालू हो गई… महीना भर से यही धंधा चल रहा है और वही दुकान से, वही घर से सप्लाई हो रही है”।

 

युवाओं का भविष्य दांव पर

दिनदहाड़े हो रही इस बिक्री से क्षेत्र के स्कूल-कॉलेज के बच्चे और युवा सबसे ज्यादा चपेट में आ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि नशे के सौदागरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का कोई डर ही नहीं है। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर दी जाती है।

 

निडर आवाज के पास सबूत मौजूद

*निडर आवाज* के पास पुरैनी में हो रही अवैध बिक्री का वीडियो सबूत मौजूद है। वीडियो में स्थानीय लोग खुद बता रहे हैं कि कैसे चंद दिनों के बाद कारोबार दोबारा शुरू कर दिया गया है।

 

कड़ी कार्रवाई की मांग

क्षेत्रवासियों ने पुलिस अधीक्षक कटनी से मांग की है कि पुरैनी में 24 घंटे गश्त बढ़ाई जाए और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर *NDPS एक्ट* के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो वे कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!