SP कटनी के अभियान का असर: बड़वारा थाना प्रभारी ने 1 साल पुराने केस के 3 फरारों को ढूंढ निकाला
जमीनी विवाद में मारपीट के 3 आरोपी 1 साल से थे फरार, बड़वारा पुलिस ने ऐसे पकड़ा

बड़वारा पुलिस की बड़ी सफलता, विगत एक वर्ष से फरार तीन कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस ने विगत लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 14.05.2025 को फरियादी जगदेव सिंह सोलंकी पिता फूल सिंह रघुवंशी, उम्र 81 वर्ष, निवासी ग्राम बांसा, थाना चंदिया, जिला उमरिया (हाल निवासी ग्राम परसेल, थाना बड़वारा) द्वारा थाना बड़वारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि जमीनी विवाद को लेकर दिनांक13.05.2025 को आरोपीगण अमोल सिंह, गुलाब सिंह, सूरज सिंह, टिंकू सिंह, चिंटू सिंह एवं पुष्पेन्द्र ने उनके परिवार के तेजभान सिंह एवं जयभान सिंह सोलंकी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं।
रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अन्य धाराएं भी बढ़ाई गईं।
घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहे थे, जिनकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 18.06.2026 को थाना बड़वारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी—
* सूरज सिंह पिता अमोल सिंह
* अमोल सिंह पिता रामेश्वर सिंह
* चिंटू सिंह पिता मिथिलेश सिंह
निवासी ग्राम परसेल, थाना बड़वारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
*सराहनीय भूमिका* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि के.के. पटेल, सउनि महेश प्रताप सिंह एवं प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।




